आप मानें या मानें, ये सच तो नहीं बदला जा सकता कि वास्तुशास्त्र आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों को सुलझा सकता है। यूं तो ज्योतिष की हर विधा अपने आप में खास है और आपके जीवन को सुधारने के लिए बहुत सहायक साबित हो सकती है लेकिन इन सभी में वास्तुशास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसका आधार ऊर्जाओं की मौजूदगी है।
ऊर्जाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे आसपास अच्छी और बुरी, दोनों ही प्रकार की ऊर्जाएं होती हैं। हमें बस यही ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर हम रहते हैं, कार्य करते हैं या फिर हमारे आसपास के माहौल में किसी भी रूप में नकारात्मक ऊर्जा का वास ना हो, अन्यथा ये हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है।
मेन गेट का रंग
साथ ही अगर ये ऊर्जाएं हमारे आसपास हैं, तो इनसे छुटकारा पाने का उपाय भी वास्तुशास्त्र के अंतर्गत मौजूद है। इसी तर्ज पर हम आपको ये बताएंगे कि घर की किस दिशा में स्थित मेन गेट का रंग क्या होना चाहिए ताकि घर के भीतर रहने वाले सदस्यों पर कोई समस्या ना आए और उनका जीवन खुशहाली के साथ बीते।
पूर्व दिशा
अगर आपके घर क मेन गेट पूर्व यानि ईस्ट में है तो वास्तुशास्त्र के अनुसार इसका रंग नारंगी या फिर सुनहरा होना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो इस रंग की कोई तस्वीर मेन गेट पर लगा लें।
दक्षिण दिशा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा कभी दक्षिण (साउथ) दिशा में नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा है तो इसका रंग काला, डार्क ब्राउन या डार्क बैंगनी होना चाहिए।
उत्तर दिशा
उत्तर यानि नॉर्थ दिशा में स्थित मेन गेट का रंग अगर नीला विशेषकर आसमानी नीला हो तो यह बहुत अच्छा माना जाता है।
पश्चिम दिशा
पश्चिम (वेस्ट) दिशा के मुख्य दरवाजे का रंग सफेद या हल्का पीला होना चाहिए। अगर ऐसा ना हो तो आप इस रंग की तस्वीर लगा सकते हैं।
उत्तर पूर्व दिशा
उत्तर पूर्व (नॉर्थ-ईस्ट) दिशा के मेन गेट का रंग सफेद य क्रीम हो तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।
उत्तर-पश्चिम दिशा
वहीं अगर आपके मकान का मेन गेट उत्तर-पश्चिम (नॉर्थ-वेस्ट) में है तो आपको इसका रंग हल्का नीला या फिर अन्य कोई हल्का रंग ही रखना चाहिए। इसे शुभ माना गया है।
दक्षिण-पूर्वी दिशा
दक्षिण-पूर्वी (साउथ-ईस्ट) दिशा में अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा है तो आपको उसका रंग पीला, केसरिया ही रखना चाहिए।
दक्षिण-पश्चिम दिशा
अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण-पश्चिम (साउथ वेस्ट) दिशा की ओर खुलता है तो आपको इसका रंग गुलाबी या लाइट ब्राउन रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार ये शुभ होता है।
सम्पूर्ण कुंडली का विश्लेषण
विवाह बाधा
नोकरी/ वयवसाय
सफलता असफलता
भाग्योदय
भाग्य रत्न जीवन रत्न
मांगलिक योग परिहार
शिक्छा सफलता
सभी की जानकारी दी जायेगी सरलतम उपायो के साथ
ज्योतिषी आचार्य श्वेता ओबेरॉय
समपर्क सूत्र 8527754150
0 Comments