सोमवार को क्‍यों की जाती है शिव पूजा...

सोमवार को क्‍यों की जाती है शिव पूजा...
           ************
सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा काफी समय पुरानी है। पुरातन काल से ही लोग इस दिन शिव की पूजा करते आए हैं।आज हम आपको बताते हैं कि आखिर सोमवार को ही क्‍यों शिव की पूजा का विशेष महत्‍व है-

सोमवार को जो व्रत रखा जाता है, उसे सोमश्‍वर कहा जाता है।सोमेश्‍वर को आप दो तरह से समझ सकते हैं। पहला अर्थ है चंद्रमा और दूसरा होता है वह देव, जिसे सोमदेव भी अपना देव मानते हैं यानी शिव।

ये 10 चीजें भगवान शिव को हैं
      बेहद प्रिय.....

कहा जाता है कि चंद्रमा इसी दिन भगवान शिव की पूजा करते थे जिससे उन्‍हें निरोगी काया मिली। इसलिए भी सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है।इस दिन भगवान शिव की आराधना का अर्थ है चंद्रदेव को भी प्रसन्‍न करना।सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने
    से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगर हर सोमवार शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किया जाए तो व्‍यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।सोम का एक अर्थ सौम्य भी होता है। शंकर जी को शांत देवता कहा जाता है। इसलिए भी सोमवार का दिन इनका दिन माना जाता है।सहज और सरल होने के कारण शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है।कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सोम में ॐ है और भोलेनाथ को ॐ स्वरूप माना जाता है। इसलिए इन दिन इनकी पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।
            
शिव पूजन में चढऩे वाली चीजें...
      **************
1- मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है, आचरण स्नेेहमय होता है।
2- शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।
3- दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।
4- दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है।
5- शिवलिंग पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है
6- इत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं।
7- शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
8- केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है।
9- भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

10-शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

                     "हर हर महादेव"
                        ✍☘💕

Post a Comment

3 Comments