महाशिवरात्रि का पर्व 24 फरवरी शुक्रवार को पड़ रहा है

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलना चाहते हैं तो शिवरात्रि पर रखें इन बातों का ध्यान
महाशिवरात्रि का पर्व 24 फरवरी शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव के पूजन से समस्त परेशानियों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही व्यक्ति पर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती है। वास्तु के अनुसार इस दिन घर या दुकान में कुछ बातों का ध्यान रखने से दुर्भाग्य सौभाग्य में परिवर्तित हो सकता है। शिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान-

महाशिवरात्रि के दिन घर का मुख्य द्वार अौर खिड़कियां खुली रखें। मुख्य द्वार की उत्तर दिशा में लाल कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं अौर उसके आस-पास शुभ-लाभ लिखें।

शिवरात्रि के दिन जल में नमक घोलकर पूरे घर के कोनों में इसका छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा अौर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

महाशिवरात्रि की पूजा करने के लिए घर के मंदिर की उत्तर दिशा में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान शिव के साथ श्रीगणेश की भी प्रतिमा रखें।

पूजा या शुभ कार्यों में काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं। इसलिए शिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी काले वस्त्र न पहनें।

जिन घरों में साफ-सफाई होती है वहीं देवी-देवताअों का वास होता हैं। महाशिवरात्रि पर घर को साफ सुथरा रखें।

Comments

Popular posts from this blog

हत्थाजोड़ी ,बिल्ली की नाल/बिल्ली की जेर और सियार सिंगी सिद्ध करने की विधि

आज हम राम भक्त हानुमान जी के बारे मे बात करते है हानुमान जी का चित्र घर में कहाँ लगायें

नाड़ी दोष